ईरान में सोमवार को पश्चिम एशिया के सबसे बड़े दवा के एेसे कारख़ाने का उद्घाटन किया गया जिसमें एंटी कैंसर दवा बनाई जाएगी। इस कारख़ाने का उद्घाटन ईरान के स्वास्थ्यमंत्री "सैयद हसन क़ाज़ीज़ादे हाशेमी" की उपस्थिति में करज में किया गया।
विशेष बात यह है कि ईरान के विरुद्ध अमरीका के कड़े प्रतिबंधों और कैंसर तथा एमएस जैसी बीमारियों के मरीज़ों के लिए दवाइयों की कमी के कारण इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पश्चिमी एशिया में एंटी कैंसर दवाएं बनाने का सबसे बड़ा कारख़ाना है।
उल्लेखनीय है कि अमरीका की ओर से ईरान पर लगाए गए अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।